NewsUttar pradesh

 आगरा में गजब का ट्रैफिक नियम! आम जनता की चेकिंग, पुलिसकर्मी खुद बिना हेलमेट

आगरा। कारगिल क्षेत्र में लक्ष्मी पैलेस के सामने चौराहे पर आज शाम करीब 6:25 बजे चीता सिपाहियों ने वाहन चेकिंग की। करीब 10 मिनट तक कुछ स्कूटियों को रोककर उनकी जांच की गई और बातचीत के बाद उन्हें जाने दिया गया।

लेकिन चेकिंग खत्म होने के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।

वाहन चेकिंग में तैनात दोनों चीता सिपाही खुद बिना हेलमेट पहने बाइक से रवाना होते दिखाई दिए

सवाल @agrapolice से है:

जब आम वाहन चालकों से हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाता है, तो क्या वाहन चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों के लिए ये नियम लागू नहीं होते?

नियम सबके लिए बराबर हैं—फिर वर्दी के लिए अलग नियम क्यों?

स्थान: लक्ष्मी पैलेस के सामने चौराहा, कारगिल क्षेत्र, आगरा
समय: शाम
करीब 6:25 बजे

KhabarNest की नजर में सवाल सिर्फ हेलमेट का नहीं, बल्कि नियमों के समान रूप से पालन का है।